फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today, Delhi route buses will also ply on local routes.

Pilibhit News: आज दिल्ली मार्ग की बसें भी स्थानीय मार्गों पर लगाएंगी फेरे

Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Today, Delhi route buses will also ply on local routes.
पीलीभीत। भैया दूज को देखते हुए दिल्ली जाने वाली बसें भी स्थानीय मार्गों पर फेरे लगाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय मार्गों पर संचालित बसों की संख्या बढ़ाते हुए उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। चौराहे पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसको लेकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से करीब 99 बसों को संचालित किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर हो रहा है। आज और कल भैया दूज के पर्व को लेकर स्थानीय मार्गाें पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू की गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर मार्ग पर संचालित आठ बसों के सापेक्ष करीब 12 बसों का संचालन होगा। वहीं पूरनपुर मार्ग पर छह के सापेक्ष 10 बसें संचालित होंगी। वहीं बरखेड़ा मार्ग पर दो के सापेक्ष तीन और दियोरिया मार्ग पर दो के सापेक्ष चार बसों का संचालन होगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना न पड़े। इसके साथ ही दिल्ली से रात की यात्रा कर वापस आने वाली बसों को भी स्थानीय मार्गोें पर फेरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चौराहों पर निगरानी कर वहां यात्रियों की संख्या देखते हुए बसें संचालित की जाएंगी। एआरएम विपुल कुमार पाराशर ने बताया कि पर्व को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। अधीनस्थों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed