फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To seriously evaluate

गंभीरता के साथ करें मूल्यांकन

Wed, 30 Mar 2016 08:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
To seriously evaluate
परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन डीआईओएस ने उप प्रधान व सहायक परीक्षकों को बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए गंभीरतापूर्वक मूल्यांकन के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शहर स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बुधवार से दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर डीआईओएस जेके वर्मा ने उप प्रधान (डीएचई) व सहायक परीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षक मूल्यांकन कार्य को गंभीरता से लें। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पूरा दायित्व उप प्रधान परीक्षक व सहायक परीक्षकों का होता है। यदि मूल्यांकन कार्य में कोई गलती पाई जाती है तो परिषद व परीक्षकों की छवि धूमिल होती है। कहा कि गत वर्ष मूल्यांकन के दौरान तमाम गलतियां पाई गई थीं। इसे लेकर उच्च न्यायालय द्वारा कई परीक्षकों पर 50-50 हजार रुपये अर्थदंड के आदेश दिए गए थे। परीक्षक पूरे मनोयोग व शुद्धता के साथ कार्यों को अंजाम दें। उन्होंने उप प्रधान व सहायक परीक्षकों के दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक श्यामा कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से मूल्यांकन कार्य विधिवत तरीके से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। 
विज्ञापन

342 सहायक परीक्षक लगाए गए
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 141081 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यहां 36 उप प्रधान परीक्षक व 290 सहायक परीक्षक कापियां जांचेंगे। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 119369 कापियां जांची जाएंगी। यहां 37 उप प्रधान परीक्षक व 342 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed