फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To avoid problems on local roads, employees will monitor intersections.

Pilibhit News: स्थानीय मार्गाें पर न हो परेशानी, चौराहों पर निगरानी करेंगे कर्मचारी

Mon, 23 Feb 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
To avoid problems on local roads, employees will monitor intersections.
होली पर्व को लेकर विभागीय अफसरों ने तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन

पीलीभीत। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ आदि शहरों से जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय मार्गों से घर पहुंचने में किसी तरह की समस्या न हो, अफसरों ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। प्रमुख चौराहों पर परिवहन निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर यात्रियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अफसरों की ओर से इस मार्ग पर विशेष इंतजाम किए जाते हैं। यात्री दिल्ली व अन्य शहरों से जिला मुख्यालय तक तो आसानी से पहुंच जाते है, लेकिन स्थानीय मार्गों पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। रोडवेज बस व सवारी वाहनों की तलाश में भटकना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों चौराहों पर कर्मचारियों की तैनाती की योजना बनाई है। इससे पूरनपुर, अमरिया, बीसलपुर, बरेली सहित अन्य जगहों को जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इसको लेकर शहर के असम चौराहा और नौगवां पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों को समस्या न हो। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed