{"_id":"650200b758c476b5c6015204","slug":"time-passed-colonizers-did-not-respond-to-the-notice-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4112-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समय बीता, काॅलोनाइजरों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समय बीता, काॅलोनाइजरों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब
Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिना वैध प्रपत्रों व नक्शा पास कराए ही कॉलोनी काटने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से 18 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें 15 सितंबर तक जवाब मांगा गया था। अभी तक किसी भी कॉलोनाइजर या प्रॉपर्टी डीलर की ओर से जवाब नहीं आ सका है और न ही प्रपत्रों को जमा किया गया है। ऐसे में अब सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरी पत्रावली कार्रवाई के लिए डीएम के पास भेजने के जेई को निर्देश दिए हैं।
शहर से लेकर तहसीलों तक इस समय बिना किसी वैध प्रपत्रों के कॉलोनी काटने का धंधा जोरों पर चल रहा है। कारण है कि संबंधित विभाग से साठगांठ कर लोग धड़ल्ले से काम को अंजाम देते हैं। जब कोई मामला होता है तो विभाग की ओर से महज नोटिस भेजकर कार्रवाई कर दी जाती है। इसके बाद मामला फिर जहां का तहां हो जाता है।
शहर में धड़ल्ले से बन रही कॉलोनी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद 18 प्रापर्टी डीलरों को नोटिस जारी किया था। सभी से 15 सितंबर तक वैध प्रपत्रों के साथ तलब किया गया था। नोटिस के बाद प्रॉपर्टी डीलरों ने पेपर तो तैयार नहीं किए बल्कि सफेदपोश के चक्कर काटने शुरू कर दिए थे ताकि बिना कागजी कार्रवाई के धंधा चलता रहा।
विज्ञापन
ऐसे में अब तय समय पूरा होने में दो दिन ही शेष बचे है। ऐसे में जब बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई से नोटिस के बाबत पूछा तो बताया कि अभी तक कोई नहीं आया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई को सभी की पत्रावली तैयार कर दो दिन बाद डीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं।
00
इन लोगों को जारी हुए थे नोटिस
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से छत्रपाल, उदय प्रताप सिंह, रामश्री, निर्विकार सिंह, नरायनलाल, गुरवीर सिंह छाबड़ा, साहिद नूर, सुखलाल, तारादेवी, छेदालाल, चित्रप्रीत सिंह, हरिओम, ऊषादेवी, लेखराज, अहमद नवी, राकेश शंखधार, को नोटिस जारी किया गया था।
00
15 सितंबर तक का समय दिया गया था सभी लोगों को और अभी तक किसी का कोई जवाब नहीं आया है। किसी ने लेआउट के लिए भी फाइल नहीं भेजी है। ऐसे में दो दिन बाद कार्रवाई के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट