फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger will acquire the adjacent forest department

टाइगर रिजर्व से सटे वन अधिग्रहित करेगा विभाग

Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व जंगल से सटे क्षेत्रों में निजी वनों को विभाग अधिग्रहित करेगा। इसमें भूमि स्वामी को जमीन के साथ पेड़ों की कीमत भी दी जाएगी। एनटीसीए के आईजी के निर्देश पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में लगभग 72 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में टाइगर रिजर्व का जंगल है। वन विभाग के इन जंगलों के साथ इससे सटे कई जमीन ऐसी हैं जिस पर साल, सागौन आदि के पेड़ खड़े हैं। ये निजी वन का रूप ले चुके हैं। ऐसे निजी वनों पर खेती भी नहीं हो पा रही है और टाइगर रिजर्व बन जाने के कारण इन खड़े पेड़ों को काटने की इजाजत भी नहीं मिलेगी। ऐसे में कुछ निजी वन स्वामियों ने कुछ माह पहले डीएफओ से मिलकर अपनी जमीन जंगल के नाम देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दिनों जिले के दौरान पर आए एनटीसीए के आईजी एचएस नेगी ने जंगल भ्रमण के दौरान टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में निजी वनों को देख इसे जंगल में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफओ को ऐसे लोग जो स्वेच्छा से अपने निजी वनों को टाइगर रिजर्व को देना चाहते हैं, प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए। आईजी के निर्देश पर डीएफओ ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए संबंधित रेंज के माध्यम से प्रस्ताव मांगेे गए हैं।
विज्ञापन

जमीन के साथ मिलेगा पेड़ों का दाम
जंगल किनारे के निजी वन क्षेत्रों का टाइगर रिजर्व में अधिग्रहण होने पर जमीन की कीमत के साथ पेड़ों का आंकलन कर उसका भी मूल्य दिया जाएगा।
25 हेक्टेअर में हैं निजी वन
टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों में जंगल से सटे लगभग 25 हेक्टेअर क्षेत्रफल में निजी वन हैं। इसमें गजरौला, पुरैनी दीपनगर, बैल्हा सहित कई निजी वन शामिल हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे क्षेत्र के निजी वनों को किसानों की इच्छा से अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए रेंजर के माध्यम से प्रस्ताव लिए जाएंगे। प्रस्ताव की जांच और आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed