फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger trackers and watchers deployed in two ranges to monitor the lame tigress

Pilibhit News: लंगड़ी बाघिन की निगरानी में दो रेंजों के लगाए गए टाइगर ट्रैकर और वॉचर

Mon, 12 May 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tiger trackers and watchers deployed in two ranges to monitor the lame tigress
पीलीभीत। लंगड़ी बाघिन को तलाशने के लिए दो रेंजों की टीमें लगाई गईं हैं, लेकिन बाघिन की अब तक मौजूदगी का पता नहीं चल सका है। अफसरों का कहना है कि निगरानी का दायरा बढ़ाकर माला और बराही रेंज के टाइगर ट्रैकर और वॉचरों को भी लगाया गया है। हालांकि बाघिन की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। टीम निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के पर्यटन क्षेत्र में तीन मई को लंगड़ाकर चल रही बाघिन की वीडियो सामने आई थी। वीडियो में बाघिन चलने में परेशान होने के साथ कमजोर भी दिखाई दे रही थी। इसके बाद अफसरों ने टीम को अलर्ट कर बाघिन की निगरानी शुरू करा दी थी। पकड़ने के लिए अनुमति भी ले ली गई थी।
विज्ञापन

हाथी, ड्रोन के अलावा करीब 30 कैमरे भी लगाए गए। छह मई को कुछ देर के लिए दिखी बाघिन फिर लापता हो गई। अफसरों की ओर से दिन और रात निगरानी के दावे भी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी बाघिन की लोकेशन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीसीसीएफ प्रोजेक्ट टाइगर ललित कुमार ने भी स्थिति को परखकर जरूरी निर्देश दिए थे। उधर, लोकेशन न मिलने पर अफसरों ने महोफ के अलावा माला और बराही रेंज की टीम को भी निगरानी के लिए लगाया है। डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि माला और बराही के टाइगर ट्रैकर और वॉचरों को निगरानी के लिए लगाया है। वॉच टावर के अलावा रेस्क्यू ट्रैक्टर से भी निगरानी की जा रही है। उसकी मौजूदगी को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed