VIDEO: पूर्णागिरि दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं के सामने अचानक आ गया टाइगर, चिल्लाने लगे- भागो...भागो
खटीमा पूरनपुर जंगल मार्ग पर अक्सर टाइगर की चहलकदमी देखी जा रही है। सोमवार को फिर से एक टाइगर सड़क पर आ गया, जिसे देख वहां से गुजर रहे श्रद्धालु सहम गए और भागो-भागो चिल्लाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे साइकिल सवार श्रद्धालु उस वक्त सहम गए, जब खटीमा जंगल मार्ग पर अचानक सामने बाघ आ गया। करीब पांच मिनट तक बाघ सड़क पर चहलकदमी करता रहा । बाघ के जंगल की ओर जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
आसमानी 'आफत': आकाशीय बिजली गिरने से छत में हुआ सुराख, कमरे में रखा फ्रिज जला, दंपती बाल-बाल बचे
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल के अलावा दो ऐसे मार्ग हैं, जहां बाघों की मौजूदगी अक्सर दिखाई देती है। इसमें माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग के अलावा पूरनपुर खटीमा मार्ग शामिल है। सोमवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के करीब दस साइकिल सवार श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे थे।
पूर्णागिरि दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं के सामने अचानक आ गया टाइगर, चिल्लाने लगे- भागो...भागो #Pilibhit#Tiger pic.twitter.com/VJOvdVyq8g
— Amar Ujala Bareilly (@AU_BareillyNews) March 20, 2023
बाघ को देख ठिठके श्रद्धालुओं के कदम
जंगल क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक मार्ग पर बाघ आ गया। बाघ को देख श्रद्धालु रुक गए। दूर खड़े होकर बाघ को देखते हुए। जब बाघ आगे बढ़ा तो श्रद्धालु भागो..भागो चिल्लाने लगे। हालांकि सड़क पर चहलकदमी करते हुए बाघ कुछ देर बाद जंगल की ओर निकल गया। इसके कुछ देर बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी
सड़क पर बाघ की मौजूदगी का वीडियो श्रद्धालुओं ने मोबाइल कैमरे से बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महोफ रेंजर बजीर हसन ने बताया कि जंगल मार्ग पर लोगों दल बनाकर निकलने की हिदायत दी जा रही है। वन कर्मियों को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।