फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger sets up camp in sugarcane field, causes panic

Pilibhit News: गन्ने के खेत में बाघ ने जमाया डेरा, दहशत

Mon, 10 Jun 2024 05:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Tiger sets up camp in sugarcane field, causes panic
बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ने के खेत में बाघ होने की सूचना पर पहुेचे ग्रामीण । संवाद
पीलीभीत/ बरखेड़ा। मरौरी विकासखंड के गांव सेमरखेड़ा में गन्ने के खेत में बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बाघ बीते तीन दिनों से खेत में डेरा जमाए हुए है। सूचना पर वन विभाग की टीम तो आती है लेकिन निगरानी के बजाय कुछ देर बैठकर चली जाती है।
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव सेमरखेडा में बीते तीन दिनों से बाघ की दहशत बनी हुई है। रविवार को जब ग्रामीण गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे तो उनको बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर ग्रामीण दहशत के चलते घर आ गए। बाघ होने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते तमाम ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। बाघ होने की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची, लेकिन घेराबंदी करने के बजाय सिर्फ बैठी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि निगरानी में लगी टीम लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ बीते तीन दिन से दिख रहा है, निगरानी के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed