फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger seen near Pipariya Santosh village

Pilibhit News: पिपरिया संतोष गांव के निकट दिखा बाघ

Fri, 27 Oct 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tiger seen near Pipariya Santosh village
माधौटांडा खटीमा मार्ग पर चहलकदमी करता बाघ । स्रोत - वीडियो ग्रैब
कलीनगर। जंगल से बाहर पिपरिया संतोष गांव की सीमा में डेरा जमाए बाघ की चहलकदमी जारी है। शुक्रवार को भी बाघ मार्ग के अलावा झाड़ियाें में चहलकदमी करता हुआ नजर आया। मार्ग पर चहलकदमी करने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। क्षेत्रीय वनकर्मी निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन

महोफ और बराही रेंज की सीमा से सटे पिपरिया संतोष गांव की सीमा में पिछले 10 दिनों से बाघ की दहशत है। छुट्टा पशुओं को मारने के बाद बाघ झाड़ियों में ही डेरा जमाए हुए हैं। बुधवार को बाघ के हमले में एक वाॅचर भी घायल हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर बाघ चहलकदमी करता नजर आया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहनों के पहिये थम गए। राहगीरों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी बाघ की मार्ग के किनारे झाड़ियाें में मौजूदगी दिखाई दी। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें बाघ की निगरानी में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed