फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger spotted on madhotanda khatima road in pilibhit

Pilibhit News: माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर फिर दिखा बाघ... दहशत में थम गए लोगों के कदम

Sun, 22 Oct 2023 08:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 08:19 AM IST
सार

पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव में बाघ की चहलकदमी जारी है, जिससे लोगों में दहशत है। शनिवार को माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर फिर बाघ देखा गया। झाड़ियों से निकला बाघ ने सड़क पार की और जंगल की तरफ चला गया। 

विज्ञापन
tiger spotted on madhotanda khatima road in pilibhit
पिपरिया संतोष के पास मार्ग को पार करता बाघ । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में तीन दिन पूर्व से डेरा जमाए बाघ की चहलकदमी जारी है। निगरानी के बीच बाघ माधोटांडा-खटीमा मार्ग को पार कर झाड़ियों में डेरा जमाए रहा। बाघ को देखने के लिए लोगों की दिनभर भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी लगातार जारी है। हमलावर बाघिन को पकड़े जाने के बाद भी दहशत कम नहीं हो सकी है। माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में तीन दिन से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


सड़क किनारे झाड़ियों में डेरा जमाए बैठा बाघ शनिवार को खटीमा मार्ग पर सड़क पार करता दिखाई दिया। बाघ को देखकर दोनों तरफ का यातायात रुक गया। दूर खड़े लोग बाघ को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी में जुटा वन विभाग 
इसके बाद बाघ मार्ग से कुछ दूर पड़े मृत मवेशी के शव को खाता रहा। देर शाम तक बाघ की मौजूदगी देखी जाती रही। सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग निगरानी में जुटा है। पुलिस भी यातायात व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है।

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ लगातार डेरा जमाए है। रात को आबादी के निकट तक पहुंच गया था। विभाग को ठोस कदम उठाना चाहिए। वन दरोगा राम बहादुर ने बताया कि बाघ की निगरानी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed