फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger sat on the road out of the woods, panic

जंगल से निकलकर सड़क पर आ बैठा बाघ, दहशत

Fri, 03 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 03 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
जंगल से निकलकर बाघ सड़क पर आकर बैठ गया। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम हाथियों के साथ पहुंची, लेकिन तब तक बाघ जंगल में जा चुका था। इधर सामाजिक वानिकी के डीएफओ की देखरेख में टीम खेतों में कांबिंग करने में जुटी रही। कई दिनों से जंगल से लगे इलाकों में बाघ की चहलकदमी हो रही है। शुक्रवार को बराही रेंज से निकल कर बाघ पूरनपुर-तराही मार्ग पर गांव कीरतपुर के समीप सड़क पर आकर बैठ गया। तराई क्षेत्र से स्कूलों को आ रहे विद्यार्थी और राहगीर सड़क पर बाघ बैठा होने का पता लगते ही सहम गए। क्षेत्र में बाघ की दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम हाथियों पर सवार होकर मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही बाघ जंगल की ओर निकल गया। उधर, कीरतपुर, अर्जुनपुर, भीमपुर में बाघ की पिछले कुछ दिनों से हो रही चहल कदमी पर निगरानी को लगी टीम ने सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार की देखरेख में क्षेत्र के खेतों में हाथियों पर बैठकर कांबिंग की, लेकिन बाघ का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि दो स्थानों पर बाघ के पद चिह्न मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed