{"_id":"6254855dc47d0d12fe4b2998","slug":"tiger-s-sight-with-natural-beauty-becoming-memorable-for-tourists-pilibhit-news-bly481167391","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक सुंदरता के साथ बाघ के दीदार, सैलानियों के लिए बन रहा यादगार 15-48-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक सुंदरता के साथ बाघ के दीदार, सैलानियों के लिए बन रहा यादगार 15-48-59
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को हुए बाघ के दीदार।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हर कोई प्राकृतिक नजारे के साथ ही बाघ के दीदार करने की तमन्ना रखता है। यदाकदा सैलानियों को बाघ के दीदार भी हो जाते हैं। बहुत से ऐसे भी सैलानी हैं जो बाघ के दीदार की आस में तीन-तीन दिन तक रुके लेकिन दीदार नहीं हो सके पर इन दिनों अच्छी बात यह है कि जंगल सफारी के दौरान बाघ के भी खूब दीदार हो रहे हैं। रविवार को दोपहर बाघ के खूबसूरत नजारे को सैलानियों ने करीब से निहारा।
विज्ञापन
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर चूका बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन स्थल है। जंगल के बीचों-बीच और शारदा डैम के किनारे बनी खूबसूरत हट बनाए जाने के बाद चूका बीच मशहूर हो गया है। डैम के किनारे बनी हट से दशकों पुराने वृक्ष और नदियों के फैले जाल से भी नजारा अद्भुत दिखता है। वन विभाग की ओर से सैलानियों के लिए जंगल सफारी की व्यवस्था की गई है जो पीलीभीत मुख्यालय के अलावा मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से उपलब्ध की जाती है। इस पर बैठकर सैलानी चूका बीच और जंगल का दीदार करते हैं। बाघ समेत वन्यजीव भी देखने को मिलते हैं। रविवार को संभल निवासी सैमुअल सिंह परिवार के साथ चूका बीच और जंगल की खूबसूरती को निहारने पहुंचे सैलानियों को बाघ के दीदार हो गए। बाघ को देख चालक ने सफारी वाहन को रोक लिया। इस खूबसूरत नजारे को सैलानी अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूले। उन्होंने सफारी मार्ग पर चहलकदमी करते हुए बाघ का वीडियो बनाकर सफर को यादगार बनाया। सैलानी सैमुअल सिंह का कहना है कि वह पूर्व में कई बार टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर आ चुके हैं। यहां की खूबसूरती उन्हें बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।