फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger rising from city to forest

वनकटी से शहर की ओर बढ़ रहा टाइगर

Wed, 08 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 08 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
रम्पुरा में युवक की जान लेने वाला बाघ अब शहर की ओर बढ़ रहा है। बुधवार शाम उसकी लोकेशन वल्देवपुर गांव के निकट देखी गई। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। उधर रम्पुरा और सैजनिया में दहशत के चलते वनकर्मियों की मौजूदगी में गन्ना कटवाया जा रहा है। वनकटी के निकट रम्पुरा गांव में सोमवार को बाघ ने सिंचाई करने गए युवक ब्रह्मस्वरूप पर हमला कर उसे मार डाला था। इस घटना के बाद से ही रम्पुरा एवं इसके पास के गांव सैजनिया में दहशत है। मंगलवार को पूरे दिन कांबिंग के बाद भी बाघ की लोकेशन नहीं मिली थी। इस पर बुधवार को पांच टीमें लगाकर कांबिंग कराई गई। साथ ही जरूरतमंद किसानों को गन्ने की कटाई भी वनकर्मियों की मौजूदगी में कराई जा रही है। पूरे दिन ग्रामीणों ने गन्ना विभाग से मिली पर्चियों के अनुसार गन्ने की कटाई शुरू कराई। बृहस्पतिवार को भी गन्ने की कटाई जारी रहेगी। उधर दोपहर को सैजनिया गांव के निकट सैजना गांव में लोकेशन की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची। यहां बाघ तो नहीं मिला अलबत्ता उसके पदचिह्न देखे गए। पूरे दिन बाघ न दिखनेे पर वन विभाग शाम को कुछ राहत महसूस कर रहे थे कि वल्देवपुर गांव के निकट बाघ दिखने की सूचना आ गई। सूचना मिलते ही रम्पुरा और सैजनिया में मौजूद टीम वल्देवपुर पहुंच गई साथ ही डीएफओ सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम के साथ गांव के आसपास तलाशी की जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed