फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger reserve tourism

सैलानियों के स्वागत के लिए टाइगर रिजर्व तैयार

Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tiger reserve tourism
पर्यटन सत्र के शुभारंभ को लेकर तैयार किया जाता शहर स्थित सिग्चेनर गेट। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में प्रकृति प्रेमी 24 घंटे बाद जंगल की छटा करीब से निहार सकेंगे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के द्वार पहली नवंबर को देशी और विदेशी सैलानियों के सैर सपाटे के लिए खोल दिए जाएंगे। सैलानियों की सुविधा के लिए इस बार पूरनपुर समेत पांच स्थानों पर बुकिंग सेंटर खोले जाएंगे और इन्हीं सेंटरों पर वाहन सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टाइगर रिजर्व और जिला प्रशासन प्रयासरत है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का सातवां पर्यटन सत्र इस बार 15 दिन पहले यानी एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है। महोफ रेंज स्थित पिकनिक स्पॉट चूका बीच को सजाने संवारने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। पर्यटन सत्र को लेकर पिछले पखवाड़ा भर से तैयारियां चल रहीं है। इस बार चूका बीच पर्यटकों के लिए बदला सा नजर आएगा। यहां बनी हटों को नया लुक दिया जा रहा है। हालांकि सैलानियों को अभी इन हटों में ठहरने का मौका नहीं मिल सकेगा। वन अफसरों के मुताबिक, 15 नवंबर से पहले ही हटों का काम पूरा हो जाएगा। चूका बीच जाने वाले सैलानी इस बार शारदा सागर डैम में बोटिंग का लुत्फ ले सकेंगे।
विज्ञापन

पूरनपुर समेत पांच स्थानों पर होगी बुकिंग की सुविधा
सैलानियों की सुविधा के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस बार पांच स्थानों पर बुकिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। सैलानी मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह, महोफ रेंज परिसर, शहर स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान, असम चौराहा और पूरनपुर स्थित शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा पार्क के समीप स्थित बुकिंग सेंटरों पर बुकिंग करा सकेंगे। इन सभी स्थानों पर पीटीआर पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा भी मुहैय्या कराई जाएगी। गत वर्ष तीन स्थानों पर ही बुकिंग होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए इस बार पांच स्थानों पर बुकिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इन सेंटरों पर वाहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed