{"_id":"8c21d32d0c492c259b59297b607d624b","slug":"tiger-reserve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान: यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान: यादव
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के अलग होने के बाद प्रदेश में पीलीभीत की एक मात्र ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक वनक्षेत्र है। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम वह यहां पहुंच गए गए थे और मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही उन्होंने चूका बीच, मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस एवं वन क्षेत्र का भ्रमण किया। जल्द की मुख्यमंत्री का दौरा यहां कराया जाएगा। उन्होंने बताया पीलीभीत टाइगर रिजर्व को देश के श्रेष्ठ टाइगर रिजर्व के रूप में तैयार कराया जाएगा। इसके लिए जिले की सड़कों को प्राथमिकता से ठीक कराया जाएगा। सड़कों के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने वनकटी से महोफ तक जाने वाले मार्ग को 1.52 करोड़ की लागत से जिला पंचायत द्वारा बनवाने की घोषण की।
विज्ञापन