Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger remained camped in populated area for fourth day, panic prevailed

Pilibhit News: आबादी क्षेत्र में चौथे दिन भी डेरा जमाए रहा बाघ, दहशत

Fri, 27 Sep 2024 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Tiger remained camped in populated area for fourth day, panic prevailed
नगरिया खुर्द कला गांव में बाघ की निगरानी के लिए कैमरे लगाते वनक​र्मी। स्रोत विभाग
कलीनगर। आबादी क्षेत्र में चौथे दिन भी बाघ डेरा जमाए रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत रही। निगरानी के लिए कैमरे लगाने के साथ क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्द कला गांव की सीमा में बीते सोमवार को एक बाघ पानी से होकर शारदा डैम के छह किलोमीटर पर स्थित सर्विस मार्ग पर पहुंच गया था। यहां गांव निवासी सुजीत राय को बाघ ने हमला कर घायल किया था। हमले के 24 घंटे बाद ही बाघ सर्विस मार्ग से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीण बाघ के नरकुल वाले क्षेत्र में ही डेरा जमाय होने की बात कह रहे थे। हालांकि निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम बाघ के लोकेशन न मिलने की बात कहकर किनारा किए हुए थी। बुधवार को दिनभर बाघ की कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार सुबह बाघ की आबादी क्षेत्र के निकट नरकुल के खेत में मौजूदगी देखे जाने से दहशत फैल गई। ग्रामीण एकत्र हो गए और विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। नगरिया के प्रधान विवेकानंद का कहना है कि चार दिन से बाघ आबादी क्षेत्र में ही मौजूद है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे खतरा बना हुआ है।

वहीं बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। क्षेत्र में कैमरे लगाने के साथ पिंजरा भी लगाया गया है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है। कैमरे के साथ पिंजरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed