{"_id":"69bede089431aebfa803c3f2","slug":"tiger-kills-calf-drags-carcass-into-field-after-noise-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155924-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने बछड़े का किया शिकार, शोर-शराबा पर शव खेत में खींच ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने बछड़े का किया शिकार, शोर-शराबा पर शव खेत में खींच ले गया
Sat, 21 Mar 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव भरतपुर के समीप लाया गया पिंजरा - विभाग
पूरनपुर। गांव भरतपुर के समीप बाघ ने बछड़े को मार डाला। शोर-शराबा पर बाघ शव खींचकर समीप के गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंची टीम ने ड्रोन से बाघ की तलाश की। साथ ही खेत के आसपास ट्रैप कैमरा लगाया गया। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लाया गया। दूसरे दिन बाघ की गन्ना के खेत के समीप लोकेशन नहीं मिली। उधर, गांव राघवपुरी के समीप एक दिन पहले तेंदुए के हमला से घायल गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टीम को तेंदुए के पैरों के निशान मिले।
हजारा थाना क्षेत्र के गांवों के समीप बाघ और तेंदुआ की चहलकदमी थम नहीं रही है। शुक्रवार को बाघ ने गांव भरतपुर के समीप शमशेर आलम के खेत के समीप घूम रहे बछड़े को मार डाला। शोर-शराबा पर बाघ बछड़े के शव को समीप के गन्ने के खेत में खींच ले गया।
सूचना पर शुक्रवार देर शाम संपूर्णानगर रेंज की टीम पहुंची। टीम ने खेत के समीप कैमरा लगाया। शनिवार को घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर बाघ के पैरों के निशान मिले।
विज्ञापन
संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है। बाघ की सटीक लोकेशन मिलने पर पिंजरा लगवाकर उसे पकड़वाया जाएगा। गांव राघवपुरी के समीप पिछले कई दिन से चहलकदमी कर रहे तेंदुआ ने दो दिन पहले हरवंश की पशुशाला में घुसकर गाय पर हमला कर घायल कर दिया था।
गाय की शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर की टीम को कुछ दूरी पर तेंदुआ के पैरों के निशान मिले। संपूर्णानगर रेंजर ने बताया कि तेंदुआ की निगरानी को भी टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहल कदमी की जानकारी देकर सतर्क किया गया है।