{"_id":"69f9b37b311f1ff6a4095ecd","slug":"tiger-killed-two-goats-in-bifurcation-area-in-pilibhit-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइफरकेशन इलाके में बाघ का आतंक, दो बकरियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइफरकेशन इलाके में बाघ का आतंक, दो बकरियों को मार डाला
Tue, 05 May 2026 02:38 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 05 May 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
बाघ (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के बराही रेंज के बाइफरकेशन क्षेत्र में इन दिनों बाघ की सक्रियता ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोग परेशान हैं। सोमवार शाम बाइफरकेशन क्षेत्र में बाघ ने हमला कर दो बकरियों को मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ग्रामीण का बकरा भी लापता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बाघ को बकरी पर हमला करते देखा। लोगों द्वारा शोर मचाने पर बाघ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक एक बकरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल बकरी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के ही राज बहादुर का एक बकरा भी लापता बताया जा रहा है, जिसे बाघ द्वारा शिकार बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में बाघ की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। स्थिति यह है कि शाम होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन