{"_id":"5fb9523a8ebc3e9b8268cbd3","slug":"tiger-footprints-found-near-bhimpur-village-pilibhit-news-bly4275246130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमपुर गांव के नजदीक मिले बाघ के पैरों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमपुर गांव के नजदीक मिले बाघ के पैरों के निशान
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र में बढ़ती जा रही है बाघों की सक्रियता
माधोटांडा। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बाघ और बाघिन की चहलकदमी देखी जा रही है। शनिवार को भीमपुर नौगजा गांव की सीमा में हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर बाघ के पैरों के निशान देखे गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पैरों के निशान ट्रेस कर निगरानी शुरू कर दी है।
टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर बाघों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले पखवाड़ा भर से एक बाघिन खारजा नहर क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। एक दिन पूर्व बाघिन करीब एक घंटे तक नदी की पटरी के नीचे लेटी रही। इधर, शनिवार को क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव के समीप हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर बाघ के पैरों के निशान देखे गए। सूचना के बाद रेंजर अयूब हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पैरों के निशान ट्रेस कर बाघ के होने की पुष्टि की। रेंजर अयूब हसन ने बताया कि जंगल से बाहर बाघ की सक्रियता को देखते हुए निगरानी लगातार जारी है। ग्रामीणों को खेत पर समूह के रूप में जाने की अपील की गई है।