फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger entered farmer house at midnight in Pilibhit

आधी रात घर में घुसी बाघिन: 11 घंटे तक दीवार पर बैठी रही... दहाड़ से डराया, दहशत के बीच ग्रामीण बनाते रहे VIDEO

Tue, 26 Dec 2023 11:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

Pilibhit News: कलीनगर क्षेत्र में बाघों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। सोमवार रात एक बाघिन किसान के घर में घुस गई। बाघिन पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। पहले शोर मचा था कि यह बाघ है। बाद में पता लगा है कि वह बाघिन है। 

विज्ञापन
Tiger entered farmer house at midnight in Pilibhit
मकान की दीवार पर बैठा बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ-बाघिन आतंक का पर्याय बने हुए हैं। बाघ आए दिन आबादी तक पहुंच रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत व्याप्त है। ताजा मामला कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव अटकौना का है। यहां सोमवार रात करीब एक बजे बाघिन किसान सुखविंदर सिंह के घर में घुस गई। देर रात उठी महिला की नजर दीवार पर बैठी बाघिन पर पड़ी तो परिवार में हड़कंप मच गया। किसान के घर में बाघिन घुसने की खबर से ग्रामीणों की नींद उड़ गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। करीब पांच बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दीवार के चारों ओर जाल लगा दिया गया। मंगलवार सुबह होते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बाघिन को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बाघिन बार-बार दहाड़ रही थी।  
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि 11 घंटे बाद वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइज करने के बाद उसे पकड़ सकी। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही। भीड़ को रोकने के लिए एसओ अचल कुमार फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। किसान का कहना था कि वन विभाग के आला अफसर सुबह 10 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब बाघ आबादी के निकट आया है। इससे पहले भी कई बार बाघ गांव के नजदीक आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरनपुर में बाघ ने गाय-भैंस को मार डाला
पूरनपुर क्षेत्र में हरीपुर जंगल से निकले बाघ ने गांव बंजरिया के समीप खेतों में चर रही एक भैंस और गांव बिनौरा के समीप छुट्टा घूम रही गाय को मार डाला। जटपुरा के समीप एक ईंट-भट्ठे के समीप बाघ के पगचिह्न मिलने पर आसपास के लोगों में खलबली है।

रविवार को जंगल से निकले बाघ ने गांव बंजरिया के समीप खेत में चर रही भैंस को मार डाला। अधखाया भैंस का शव मिलने की सूचना हरीपुर रेंज के कर्मचारियों को दी गई। इसके अलावा रविवार शाम को गांव बिनौरा के समीप खेत में घूम रही छुट्टा गाय को बाघ ने मार डाला। 

खेत में अधखाया शव मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। रविवार रात को बाघ गांव जटपुरा के समीप एक ईंट-भट्ठे के समीप घूमता देखा गया। सोमवार सुबह ईंट-भट्ठा परिसर में बाघ के पगचिह्न देखे गए। तीनों स्थानों पर पहुंची हरीपुर की टीम को बाघ के पगचिह्न मिले। 

हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भैंस और गाय के मारने की सूचना नहीं है। हालांकि तीनों स्थानों पर कर्मचारियों को बाघ के पगचिह्न मिले हैं। गांव बंजरिया और जटपुरा के समीप अक्सर बाघ चहलकदमी करता है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed