{"_id":"58557fba4f1c1bd20964aac3","slug":"tiger-dikneki-bilsnda-information-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा में बाघ दिखनेकी सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा में बाघ दिखनेकी सूचना से हड़कंप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मरौरी खास में शुक्रवार की रात बाघ देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार की रात गांव निवासी अमरीश सिंह ने रात में लगभग नौ बजे बाघ का देखने की जानकारी लोगों को दी। जिस पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर रेंजर संजीव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर बाघ देखे जाने की सूचना दी गई है वहां हालांकि उसके पद चिन्ह नहीं मिले हैं, लेकिन फिर गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने गांव के लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा के उपाय बताएं। उन्होंने बैठक में दुबारा बाघ देखे जाने पर तुरंत सूचना देने के बात कही। जिससे कैमरे व पिंजड़े आदि लगाए जा सकें। इस मौके पर दरोगा रमाकांत, बाबूराम, संजीव, रिविन शुक्ला समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन