फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger death case

बाघ की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 10 May 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
tiger death case
पीलीभीत। बेहोश करने के बाद बाघ की मौत का मामला शासन स्तर पर गंभीरता से लिए जाने के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग ने भी इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अफसर की ओर से बाघ की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया है। बाघ के शरीर पर मिली पुरानी चोटों को इसका आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचे बाघ को बेहोश करने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उच्चस्तरीय टीम ने 6 मई को घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी बारीकी से जांच की थी। इसके बाद टीम ने गढ़ा रेंज के गेस्टहाउस में अभियान में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम से पूर्व भी टीम के अधिकारियों से घटना के संबंध में कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की थी। टीम में अपर प्रमुख वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर पीके शर्मा, मुख्य वन संरक्षक रमेश पांडेय और कानपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. आरके सिंह शामिल थे। यह उच्चस्तरीय टीम सात मई को जांच के बाद लखनऊ रवाना हो गई थी। टीम के मुताबिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद मेनका गांधी ने इस मामले में कई सवाल उठाए हैं। वहीं वन्यजीव प्रेमी पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उनका मानना था कि बेहोश करने के लिए ओवरडोज देने से बाघ की मौत हुई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघ की मौत पुरानी चोटों से होना बताया गया था। शासन की ओर से गंभीरता दिखाए जाने पर कार्रवाई भी जल्द होना माना जा रहा है। ऐसे में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया है। यह केस सामाजिक वानिकी के गढ़ा बीट प्रभारी बाबूराम की ओर से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/ 51 के तहत दर्ज किया गया है। इसकी जांच उप प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण खरे को सौंपी गई है। उन्होंने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed