फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger created cattle in a cattle store

बाघ ने पशुशाला में बंधी गाय को बनाया शिकार

Mon, 20 Mar 2017 10:58 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 20 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tiger created cattle in a cattle store
कां‌िबबिंग
क्षेत्र में एक माह से घूम रहे बाघ ने टांडा छत्रपति निवासी अर्जुन सिंह की पशुशाला में बंधी गाय को मार डाला। शोर-शराबा होने पर बाघ गाय को छोड़कर चला गया। बाद में बाघ के गन्ने के खेत में छिपे होने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने हाथियों की मदद से कांबिंग की। काफी तलाशी पर भी बाघ नहीं मिला लेकिन उसके जंगल की और लौटने के पदचिह्न मिले हैं। बाघ की चहल कदमी से क्षेत्र में दहशत है। 
विज्ञापन

बराही-हरीपुर जंगल से निकलकर बाघ करीब एक माह से गांव कीरतपुर, अर्जुनपुर, भीमपुर आदि में चहल कदमी कर रहा है। एक माह में वह कई पशुओं का शिकार कर चुका है। रविवार की रात बाघ ने गांव टांडा छत्रपति निवासी अर्जुन सिंह की पशुशाला में घुसकर गाय को अपना शिकार बना लिया। आहट होने पर घरवालों ने शोर शराबा शुरू किया जिसपर बाघ गाय का शव घर से कुछ दूरी पर छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। बताते हैं इससे पूर्व बाघ गांव के दूसरे छोर पर रह रहे ठाकुरलाल के घर में बनी पशुशाला में घुस गया था। बाघ के गन्ना के खेत में छिपे होने की सूचना पर बराही, हरीपुर, सामाजिक वानिकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हाथियों पर सवार वनकर्मियों ने आसपास के गन्ना के खेतों में बाघ की तलाश की। काफी खोजने के बाद भी बाघ नहीं मिला लेकिन उसके जंगल की ओर जाने के पदचिह्न मिले हैं। 
विज्ञापन

00000
बाघ कई दिनों से जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में चहल कदमी कर रहा है। गन्ने के खेत में होने की सूचना पर हाथियों की मदद से उसकी तलाश की गई लेकिन बाघ नहीं मिला। मौके पर मिले पदचिह्न उसके जंगल की ओर जाने की संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल शाह, वनक्षेत्राधिकारी, बराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed