{"_id":"65251088c8a8f794a102e2f7","slug":"tiger-climbing-tree-in-pilibhit-tiger-reserve-see-video-2023-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पेड़ से दुलार या गुस्से का इजहार... पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ का ये वीडियो कर देगा रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पेड़ से दुलार या गुस्से का इजहार... पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ का ये वीडियो कर देगा रोमांचित
Tue, 10 Oct 2023 02:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:26 PM IST
सार
पीलीभीत में बाइफरकेशन के पास सोमवार को एक बाघ मस्ती के मूड में देखा गया। लोगों ने रोमांचित करने वाले इस दृश्य का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
बाघ की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने से जंगल से सटे इलाकों में उनकी चहलकदमी भी बढ़ गई है। अब बाघ खेतों के अलावा जंगल किनारे आसानी से लोगों को दिखाई देने लगे हैं। जंगल के बीच से गुजरे रास्तों पर चलने वालों को भी बाघ के दीदार हो रहे हैं। लोगों को कभी-कभी बाघ ऐसी हरकतें करते दिख जाते हैं, जो रोमांचित कर देती हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ जंगल में पेड़ पर लिपटता दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह चढ़ने का प्रयास कर रहा हो। इस दौरान वह मुंह से पेड़ की छाल काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो को देखकर लग रहा है कि बाघ या तो पेड़ से दुलार रहा है या फिर गुस्से का इजहार कर रहा है। इससे पहले भी ऐसा ही एक वीडियो जंगल में भालू की मौजमस्ती का वायरल हुआ था, जिसमें भालू मस्ती में सड़क पर जाते दिखाई दे रहा था। वहीं बाघ भी आए दिन आबादी के निकट इलाकों में देखे जा रहे हैं।