फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger came out of the forest in Pilibhit attacked the laborer

पीलीभीत में जंगल से निकले बाघ ने मजदूर पर किया हमला

Thu, 31 Mar 2022 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tiger came out of the forest in Pilibhit attacked the laborer
पीलीभीत। गांव सिरसा सरदाह में बुधवार सुबह जंगल से अचानक निकले बाघ ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। साथ चल रहे मजदूर के भाई और अन्य दो लोगों ने बमुश्किल उसे बाघ से बचाया। जख्मी मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाघ के साथ शावक भी था।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह निवासी तीरथराम ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे छोटे भाई 45 वर्षीय ओमप्रकाश और गांव के ही डोरीलाल के साथ काम करने गांव के बाहर पम्मी के फार्म हाउस गया था। वहां से खेत में गन्ने की गुड़ाई करने जाना था। इस पर तीरथराम, ओमप्रकाश, डोरीलाल और खेत स्वामी पम्मी फार्म हाउस से खेत की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान देखा कि पम्मी के दूसरे खेत पर बंदर फसल बर्बाद कर रहे हैं। पम्मी के कहने पर सभी लोग जंगल किनारे रास्ते से होते हुए बंदरों को भगाने जा रहे थे। ओम प्रकाश सबसे पीछे चल रहा था। इसी दौरान तार फेंसिंग को पार करते हुए बाघ ने अचानक ओमप्रकाश पर पीछे से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसे बचाने दौड़े तो बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ के साथ एक शावक भी था। आनन फानन भाई को घर लेकर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने ओमप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed