फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked workers who was cleaning in the forest in Pilibhit

Pilibhit News: जंगल में साफ-सफाई कर रहे मजदूर को दबोच ले गया बाघ, साथियों ने भागकर बचाई जान

Mon, 29 Jan 2024 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

पीलीभीत में बाघों का आतंक थम नहीं रहा है। आए दिन हमले के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को माला जंगल में साफ-सफाई करने पहुंचे जमुनिया गांव के मजदूर को बाघ दबोच ले गया। साथी मजदूरों ने वहां से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
Tiger attacked workers who was cleaning in the forest in Pilibhit
घटनास्थल पर पड़ा जूता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माला जंगल में वनकर्मियों के बुलावे पर साफ-सफाई करने पहुंचे जमुनिया गांव के मजदूर को बाघ दबोच ले गया। साथी मजदूरों ने वहां से भागकर जान बचाई। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने कई घंटे तक वन विभाग की मदद से जंगल में खोजबीन की, लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर उसके जूते पड़े मिले।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी गंगाराम (37) सोमवार करीब आठ बजे गांव के ही अर्जुन, वीरेंद्र और छोटेलाल के साथ माला रेंज के मथना क्षेत्र के जंगल में साफ-सफाई के लिए गए थे। इन लोगों को वनकर्मी गोविंद ने मजदूरी पर सफाई के लिए बुलाया था। गंगाराम जंगल में चार लोगों के साथ सफाई कर रहा था, तभी बाघ ने गंगाराम को दबोच लिया और उसे जंगल में खींच ले गया। यह देखकर साथी मजदूर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तलाश करने पर उन्हें जंगल में गंगाराम का अंगोछा और जूते पड़े मिले, लेकिन कई घंटे खोजबीन करने के बाद भी गंगाराम का कोई पता नहीं चला। कुछ दूर तक घसीटने के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है वन अफसर सूचना देने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। गंगाराम के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर उनके परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed