{"_id":"58a30f0b4f1c1b5f7ed855d9","slug":"tiger-attack-on-the-car-in-the-range-garland","type":"story","status":"publish","title_hn":"माला रेंज में टाइगर ने कार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माला रेंज में टाइगर ने कार पर किया हमला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत से घर लौट रहे कस्बा निवासी ठेकेदार हमसर अली की कार पर सोमवार देर शाम एक बाघ ने हमला बोल दिया। इससे कार सवार हड़बड़ा गया। घटना पीलीभीत-माधोटांडा रोड पर माला रेंज स्थित सिद्ध बाबा स्थल के समीप घटी। कस्बा निवासी हमसर अली कार से अपने साथी कस्बा निवासी गुल्लू सिंह, लखीमपुर निवासी मुन्ने आदि के साथ पीलीभीत गए थे। देर शाम वह साथियों के साथ पीलीभीत-माधोटांडा रोड होते हुए लौट रहे थे। माला जंगल में कार सिद्ध बाबा स्थल के समीप पहुंचने वाली थी कि रोड के एक तरफ ने बाघ ने कार पर छलांग लगा दी। हमसर अली ने बताया कि अचानक हुए हमले से कार सवार लोग चीखने लगे। एक बार तो आंखों के सामने अंधेरा ही छा गया। इसकी वजह से ब्रेक लगाना पड़ा लेकिन जान बचाने के लिए अगले ही पल कार को तेज गति से ड्राइव करने लगे। उन्होंने कहा कि बाघ ने उनकी कार पर हमला किया या फिर वह किसी शिकार का पीछा कर रहा था, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती। फिलहाल जान बच गई। एक दिन पहले भी इसी मार्ग पर कलीनगर निवासी व फौजी नदीम का रास्ता दो बाघों ने रोक लिया था। बताते हैं कि बाघों के हटने के बाद ही वह घर की ओर रवाना हो सके। नदीम इन दिनों पठानकोट में तैनात हैं और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इधर नरभक्षी बाघ के पकड़ने के बाद वन महकमा भी चौकसी छोड़कर चैन की नींद सो रहा है, ऐसे में कोई बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन