{"_id":"587f96fd4f1c1b6f2eefe01e","slug":"ticket-on-the-way-to-three-contenders-rebellion","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के तीन दावेदार बगावत की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के तीन दावेदार बगावत की राह पर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 18 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में टिकटों की घोषणा होने के साथ ही बगावत के सुर उभरने लगे हैं। बरखेड़ा सीट से टिकट के दावेदार स्वामी प्रवक्ता नंद व रामनरेश और पूरनपुर में अशोक राजा ने हाईकमान को निर्णय न बदलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दे दी है। भाजपा में टिकट पर घमासान होने के आसार पहले से ही थे। एक-एक सीट पर दर्जन-दर्जन भर लोग टिकट पाने के लिए रात-दिन एक किए हुए थे। पार्टी के पिछले महीनों में हुए कार्यक्रमों के दौरान इन लोगों ने शक्ति प्रदर्शन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन हाईकमान से सूची जारी हुई तो अधिकांश दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया। मंगलवार को बरखेड़ा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के करीबी माने जाने वाले स्वामी प्रवक्तानंद ने समर्थकों से सलाह-मशवरा करने के बाद कहा कि पिछले चुनाव में सपा की लहर में भी वह दूसरे स्थान पर रहे थे लेकिन पदाधिकारियों की खातिर न कर पाने के कारण उनका टिकट काट दिया गया। इसी सीट से दूसरे दावेदार रामनरेश वर्मा ने भी हाईकमान पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जल्द बड़ा निर्णय लेने की बात कही है।
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में अशोक राजा ने भी प्रत्याशी चयन में गणेश परिक्रमा करने वालों को तवज्जो देने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रवक्तानंद और अशोक राजा ने अलग-अलग बयान में बताया कि जल्द प्रत्याशी न बदला गया तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगें।
विज्ञापन
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में अशोक राजा ने भी प्रत्याशी चयन में गणेश परिक्रमा करने वालों को तवज्जो देने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रवक्तानंद और अशोक राजा ने अलग-अलग बयान में बताया कि जल्द प्रत्याशी न बदला गया तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगें।
विज्ञापन