{"_id":"594c07d54f1c1bbc548b462d","slug":"three-young-men-aboard-the-bike-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर सवार तीन युवक बस से भिड़े, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर सवार तीन युवक बस से भिड़े, एक की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया कॉलोनी के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल कराया जा रहा है। तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रिपल राइडिंग कर रहे कोई भी युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। बृहस्पतिवार देर शाम न्यूरिया की ओर से एक बाइक पर तीन युवक पीलीभीत की ओर आ रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया कॉलोनी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य अज्ञात घायल गंभीर है। जिनका इलाज किया जा रहा है। एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। मृतक और घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन