{"_id":"66258ba513b10579b20712e4","slug":"three-women-including-sister-in-law-died-due-to-collision-with-container-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115109-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कंटेनर की टक्कर से देवरानी-जिठानी समेत तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कंटेनर की टक्कर से देवरानी-जिठानी समेत तीन महिलाओं की मौत
विज्ञापन
नवादा पतरासा के बीच हुई दुर्धटना में क्षतिग्रस्त टैमपो । संवाद
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर पतरासा और नवादा के बीच कंटेनर की टक्कर से टेंपो सवार देवरानी-जिठानी और बाइक सवार एक अन्य महिला की मौत हो गई। हादसे में टेंपो सवार 15 लोग जख्मी भी हुए, इनमें से 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार शाम करीब चार बजे पीलीभीत की ओर आ रहे कंटेनर चालक ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इससे पति दीन मोहम्मद के साथ बाइक से जा रहीं बरेली जिले के क्योलड़िया के गांव अटंगा चांदपुर निवासी फूलबानो (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के बाद कंटेनर ने टेंपो में टक्कर मारी, जिससे उसमें सवार बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी चंद्रकली (65) पत्नी संतराम की मौत हो गई। साथ में घायल हुईं चंद्रकली की जिठानी उमेदी देवी (70) पत्नी रोशनलाल ने बाद सीएचसी में दम तोड़ दिया।
हादसे में बाइक चालक दीन मोहम्मद के अलावा टेंपो में सवार करीब 14 लोग घायल हो गए। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।