फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three villages across the Sharda River lack Anganwadi workers, causing difficulties.

Pilibhit News: शारदा पार के तीन गांवों में नहीं है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परेशानी

Sun, 23 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three villages across the Sharda River lack Anganwadi workers, causing difficulties.
पांच महीने से अधिक समय तक बाढ़ प्रभावित रहता है इलाका, नाव से नदी पार कर पहुंचते हैं ग्रामीण
विज्ञापन

कलीनगर। नगरिया खुर्द कला ग्राम पंचायत के अंतर्गत शारदा नदी के पार बसे डाकिया तालुका महाराजपुर, बूढ़ा गोरख और डिब्बी गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में तराई जनजाति की करीब 300 और पुरबिया व बंगाली समुदाय की लगभग 150 आबादी रहती है।

शारदा नदी के पार बसा यह क्षेत्र साल में पांच महीने से अधिक समय तक बाढ़ प्रभावित रहता है। ग्रामीणों का आवागमन भी नाव के सहारे ही होता है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण समेत आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नदी पार कर जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान विवेक आनंद ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती को लेकर वह दो बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी से मांग की है कि नगरिया खुर्द कला ग्राम पंचायत के अंतर्गत शारदा पार के गांवों में जल्द से जल्द आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तैनाती की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed