{"_id":"eeb979b31e58166df4db0bc71eaa3c5e","slug":"three-two-chamber-inspector-are-three-hours-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कक्ष निरीक्षक तीन तीन घंटे रहे कस्टडी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कक्ष निरीक्षक तीन तीन घंटे रहे कस्टडी में
पीलीभीत
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर डीआईओएस ने दो कक्षनिरीक्षकों को तीन-तीन घंटे के लिए पुलिस कस्टडी में दे दिया। मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ दोनों को डिबार करने की संस्तुति की गई।
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को पहली पाली में अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल व दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान व व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 3369 के सापेक्ष 2960 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 436 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, डीआईओएस जेके वर्मा ने दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दि ग्रेट इंटर कॉलेज अमरिया में छापेमारी की। छापे के दौरान कक्ष निरीक्षक मुनेंद्रपाल सिंह मोबाइल फोन से बात करते और रूपलाल परीक्षा कक्ष के बाहर टहलते मिले। लापरवाही पर डीआईओएस ने दोनों कक्ष निरीक्षक को तीन तीन घंटे के लिए पुलिस कस्टडी में दे दिया। डीआईओएस ने बताया कि मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए कक्ष निरीक्षक के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दोनों को परीक्षा ड्यूटी से हटाया गया है और इन दोनों को डिबार करने की संस्तुति भी बोर्ड मुख्यालय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई हैं।