फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three thugs from Madhya Pradesh arrested, report against six

Pilibhit News: मध्य प्रदेश के तीन ठग गिरफ्तार, छह के विरुद्ध रिपोर्ट

Mon, 04 Sep 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 04 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three thugs from Madhya Pradesh arrested, report against six
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह बिलसंडा नहर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश के तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बीसलपुर की दो और पीलीभीत में हुई एक घटना का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पकड़े गए ठगों के अलावा उनके तीन साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की टीम रविवार सुबह बिलसंडा नहर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी चीनी मिल की ओर से दो बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइकें मोड़कर भागने लगे। पुलिस पीछाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम मध्य प्रदेश के जिला गुना के गांव सिंगवाला निवासी सोएल, दतिया के थाना देहात के गांव प्रकाशनगर निवासी अमीरराज मोगिया व जैवितराज मोगिया बताया।
विज्ञापन

तलाशी में तीनों के पास से एक तमंचा, चाकू, 18200 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों बाइक भी कब्जे में ले लीं। इन लोगों ने बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों के संग ठप्पेबाजी की वारदात करते हैं। 10 अगस्त को बीसलपुर में नई सब्जी मंडी के पास एक बाइक की डिक्की से नकदी उड़ाई थी। एक राहगीर की जेब से भी रुपये निकाले थे। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में करीम राज, अकीन और कीमतीलाल को भी नामजद किया गया है। आरोपियों ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में भी एक वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed