फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three thousand consumers had no electricity for more than three hours

Pilibhit News: तीन हजार उपभोक्ताओं की तीन घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली

Thu, 17 Jul 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three thousand consumers had no electricity for more than three hours
पीलीभीत। शहर के तीन हजार उपभोक्ताओं की सुबह तीन घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में पिछले चार दिनों से उपभोक्ताओं को बिजली फाल्ट और कटौती की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात भी शहर के कई इलाकों में फेस व अन्य समस्याओं के चलते उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बुधवार की सुबह करीब नौ बजे छतरी चौराहे फीडर के बीच बिजली लाइन पर आई पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम हुआ। इससे तीन हजार उपभोक्ताओं को 12 बजे तक आपूर्ति नहीं मिल सकी। पेड़ों की छंटाई के बाद आपूर्ति को सुचारु किया गया। इसके बाद कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, नई बस्ती, बल्लभनगर, मधुवन, सुनगढ़ी, तुलाराम, कोतवाली के पास, साहूकारा, अग्रवाल सभा, बाजार गेट आदि इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि छतरी चौराहा फीडर पर पेडों की छंटाई कराई गई। इसके चलते यहां की आपूर्ति को बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed