{"_id":"2eea5582a9f5176f51204fef36d50079","slug":"three-school-parents-police-vehicle-assigned-to-hold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने तीन स्कूल वाहन पकड़ पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने तीन स्कूल वाहन पकड़ पुलिस को सौंपा
बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बजाज
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव की आठ दिन पूर्व स्कूल से वापस लौटते समय बस
के टूटे फर्श के रास्ते नीचे गिरकर पहिए के नीचे आकर हुई मौत के बाद
अभिभावक जागरूक हो गए हैं। बुधवार को अभिभावकों ने बजाज पब्लिक स्कूल की एक
मिनी बस को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं नगर के एक और पब्लिक
स्कूल की दो मैजिक को भी पुलिस के हवाले कर दिया। इन दो मैजिक में बच्चे
भूसे की तरह भरे थे। इतना ही नहीं इन दोनों मैजिकों की न केवल हालत जर्जर
थी बल्कि खिड़कियों के पर्दे भी फटे हुए थे।
नगर निवासी संजीव अग्रवाल का बेटा ध्रुव मकसूदापुर स्थित बजाज शुगर मिल परिसर स्थित बजाज पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। 9 अप्रैल को स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल की बस से घर वापस लौटते समय रास्ते में बस के फर्श की गली हुई चादर के टूटने से नीचे गिर गया था। जिससे उसी बस के पहियों के नीचे कुचलकर मौके पर मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद बजाज पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने 14 अप्रैल तक अवकाश कर दिया था। घटना के आज सात दिन बाद जब स्कूल खुला तो बजाज पब्लिक स्कूल की मिनी बस बच्चों को लेने के लिए जैसे ही नगर में आई अभिभावकों ने घेर लिया। बताते हैं कि इस वाहन का चालक न तो वर्दी में था और न ही गार्ड मौजूद था। इतना ही नहीं अभिभावकों ने जब स्कूल की ओर से नियुक्ति पत्र चालक से मांगा तो वह भी नहीं दिखा पाया।
उधर, इसी बीच नगर के आरएमसीपी एकेडमी पब्लिक स्कूल की दो मैजिक को अभिभावकों ने मेनरोड पर रोक लिया। इनमें से एक मैजिक में 20 और दूसरी में 24 बच्चे बैठे थे। इतना ही नहीं इन दोनों मैजिकों की न केवल हालत जर्जर थी बल्कि खिड़कियों के पर्दे भी फटे हुए थे। चालक वर्दी में नहीं था। दोनों वाहनों का कलर भी पीला नहीं था।
अभिभावकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा लिया। साथ ही आरएमसीपी एकेडमी के बच्चे जब रोने लगे तो पुलिस ने बच्चों को स्कूल पहुंचवाया। उधर, इस स्कूल के संचालक सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र मोहन सक्सेना की कुछ अभिभावकों से तीखी झड़प भी हुई।
0000
बजाज पब्लिक स्कूल के वाहन में बच्चे तो कम थे लेकिन आरएमसीपी एकेडमी के दोनों वाहनों में बच्चों की संख्या काफी थी। साथ ही वाहन मानक के अनुरूप नहीं हैं। लिहाजा एआरटीओ को मामले से अवगत करा दिया गया है। तब तक के लिए वाहन थाने पर खड़ा करा लिया गया है।
- राजेश यादव एसओ बिलसंडा