फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three people attacked the husband wife in pilibhit

Pilibhit News: घर लौट रहे बाइक सवार दंपती पर तीन लोगों ने किया जानलेवा हमला, गोली लगने से पति घायल

Sun, 12 Mar 2023 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 12:34 PM IST
सार

शनिवार रात को पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे किसान जगदीश पर बाइक सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
three people attacked the husband wife in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दंपती पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बाजार गंज निवासी किसान जगदीश सिंह रविवार रात को पत्नी मनजीत कौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने फायर कर दिया। गोली लगने से जगदीश घायल हो गए। बाइक गिरने से उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


घटना शनिवार रात 8:30 बजे असम हाईवे पर गांव रामपुरा कोन मोड के समीप हुई। जगदीश सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि पति के साथ बाइक से पूरनपुर से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उनके पति पर जान से मारने की नियत से हमला कर फायर कर दिया। छर्रे उनके पति के कंधे और पेट में लगे। घटना के समय मनजीत कौर बाइक से गिर गई। घायल जगदीश सिंह को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जगदीश सिंह का इलाज करने वाले चिकित्सक सौरभ गंगवार ने बताया कि जगदीशन के छर्रे लगे हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, एक्सरे बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मनजीत कौर ने रविवार सुबह कोतवाली पूरनपुर पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों में रंजिश चल रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ई जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed