फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three localities were stalled power

तीन मोहल्लों की बिजली हुई ठप

Thu, 28 May 2015 11:33 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 28 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three localities were stalled power
एसडीओ कार्यालय के समीप रखा 630 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर में गुरुवार सुबह खराबी से तीन मोहल्लों और स्टेशन रोड की सप्लाई ठप हो गई। जनरेटर संचालकों ने रेस्ट के लिए जनरेटर भी बंद कर दिए। इससे हाहाकार मच गया। व्यापारियों ने जनरेटर संचालकों के खिलाफ कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की खराबी से नगर के मोहल्ला रजागंज, चौक, गनेशगंज के आधे हिस्से और स्टेशन रोड की बिजली सप्लाई ठप हो गई। अपरान्ह करीब ढ़ाई बजे प्रभावित क्षेत्र के चार जनरेटर संचालकों ने रेस्ट के लिए जनरेटर बंद कर दिए। बगैर बिजली, जनरेटर के भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में बगैर बिजली, जनरेटर के सन्नाटा पसर गया। गर्मी से बचने को व्यापारी दुकानों और लोग घरों के बाहर निकल आए। बिजली सप्लाई न मिलने पर एकराय होकर जनरेटर बंद करने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष  हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर जनरेटर संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं का कहना था कि नगर में सामानांतर बिजली सप्लाई जनरेटर से होती है। बिजली सप्लाई न मिलने पर जनरेटर सप्लाई मिलती है। अब ट्रांसफार्मर की कमी से ठप हुई बिजली सप्लाई पर जनरेटर संचालक रेस्ट का बहाना बनाकर जनरेटर बंद कर दिए। व्यापारियों ने कोतवाली गेट पर जनरेटर संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हाजी लाडले, दुष्यंत  शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, सचिन खंडेलवाल, सुनील, विकास गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि थे।
सात सौ उपभोक्ता जुड़े है ट्रांसफार्मर से
एसडीओ कार्यालय के समीप रखे जिस ट्रांसफार्मर में खराबी आई, उससे मोहल्ला गनेशगंज, चौक, रजागंज और स्टेशन रोड के करीब  सात सौ उपभोक्ता जुड़े हैं। बिजली सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हुई।
0000
ट्रांसफार्मर में गुरुवार को सुबह आग लगने से खराबी आ गई। आग से ट्रांसफार्मर के कुछ उपकरण फुंके हैं। जिनको बरेली से मंगवाया गया है। शुक्रवार दोहर तक खराबी दूर कर ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।

- सौरभ भारद्वाज, एसडीओ (बिजली)
तीन माह से फुंका पड़ा
है तुर्किया का फीडर

बिलसंडा। गांव करेली स्थित विद्युत उपकेंद्र का तुर्किया का फीडर पिछले तीन माह से फुंका पड़ा है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते फीडर ठीक नहीं कराया गया। इतना ही नहीं गांव पिपरिया सिंगीपुर फीडर के द्वारा तुर्किया क्षेत्र को आपूर्ति की जा रही है। जिसकी वजह से इस फीडर पर अधिक लोड पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो फीडर का लोड एक ही फीडर पर डाल दिए जाने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उधर अवर अभियंता आरके झा का कहना है कि फीडर ठीक कराने के लिए उपकरण मंगाए गए हैं। उपकरण प्राप्त होते ही फीडर ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed