फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three injured in a road accident, including Haripur Ranger

सड़क हादसे में हरीपुर के रेंजर सहित तीन घायल

Fri, 24 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात माधोटांडा मार्ग पर खड़ी गन्ना भरी ट्राली से बोलेरो टकरा गई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार हरीपुर रेंजर सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने बरेली रेफर कर दिया गया है। टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार शर्मा रात में विभागीय बोलेरो गाड़ी से पीलीभीत आ रहे थे। उनके साथ पत्नी रजनी शर्मा और वन दरोगा सुमित भी थे जबकि गाड़ी सरकारी चालक चला रहा था। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर देवीपुर के पास सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी में चालक सड़क पर आगे खड़ी गन्ने भरी ट्राली का अंदाजा नहीं लगा पाया, इससे बोलेरो ट्राली में पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना में हरीपुर रेंजर, उनकी पत्नी एवं वन दरोगा सुमित घायल हो गए। हालांकि चालक सुरक्षित रहा। राहगीरों की मदद से तीनों को जिला पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। बताते हैं दुर्घटना में सबसे ज्यादा चोट रेंजर की पत्नी के आई है जबकि रेंजर के पैर और हाथ में फैक्चर है। चिकित्सकों को उनके पैर का आपरेशन करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed