{"_id":"65f0aa123146ac7b610ff106","slug":"three-day-exhibition-begins-at-gandhi-stadium-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113313-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन
पीलीभीत। सूचना विभाग की ओर से गांधी स्टेडियम में शासन की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
सूचना विभाग की ओर से सबका साथ-सबका विकास, सबका-विश्वास सबका प्रयास संबंधी प्रदर्शनी गांधी प्रेक्षागृह परिसर में लगाई गई है। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व डीएम संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, अपर सूचना अधिकारी विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।