फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three children of a family died due to drowning in a pit filled with rain water

पीलीभीत में दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Tue, 04 Jul 2023 07:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

जगह-जगह खोदे गए गड्ढे बारिश के मौसम में जानलेवा साबित हो रहे हैं। पीलीभीत जनपद के अमरिया क्षेत्र में मंगलवार को पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार से थे। 

विज्ञापन
three children of a family died due to drowning in a pit filled with rain water
मुस्तकीम, अयान और रानू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में भट्ठे पर ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मंगलवार शाम को हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना के बाद पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया। घटना को लेकर अफसर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


थाना अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा निवासी भूराशाह का पुत्र मुस्तकीम (14), नाजिम का पुत्र अयान (8) और छोटन का पुत्र रानू (10) और सानू मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पास में स्थित ईंट भट्ठे के गड्ढे में नहाने के लिए गए थे। गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण चारों बचचे डूबने लगे। पड़ोस में ही खेत पर काम कर रहे युवक ने बच्चों को डूबता देखा तो वो उन्हें बचाने के लिए उतर गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: सुहागरात पर पति ने बनाई दूरी, देवर ने किया दुष्कर्म, नवविवाहिता ने थाने पहुंच बयां की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युवक ने सानू को सकुशल बचाया 

युवक ने सानू को तो बचा लिया, लेकिन अन्य तीन बच्चे गड्डे में डूब गए। सूचना पर पहुंचे गांववालों की मदद से तीनों बच्चों को उसमें से निकाला गया। इसके बाद उन्हें सीएचसी अमरिया ले जाया गया, जहां तीनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही गांव के आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने हंगमा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। 

चचेरे-तहेरे भाई थे मृतक 

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चें एक ही परिवार के सगे भाइयों के बच्चे थे। तीनों आपस में चचेरे तहेरे भाई है। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। अयान तीन बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी तीनों बहनें उससे छोटी है। हादसे के बाद से मां शहनाज बेसुध से हो गई है। पिता के चेहरे पर भी बेटे की मौत का दर्द साफ झलक रहा था। 

सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। शवों को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed