{"_id":"6664b0e952d25ca68c0d0534","slug":"three-cattle-burnt-in-a-fire-caused-by-short-circuit-loss-of-thousands-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117567-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन मवेशी झुलसे, हजारों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन मवेशी झुलसे, हजारों की क्षति
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र के गांव तिरकुनियां नसीर निवासी छोटे बाबू के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन मवेशी झुलस गए और नकदी समेत करीब पचास हज़ार का सामान जल गया। सूचना मिलने पर राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी की।
तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनियां नसीर निवासी छोटे बाबू ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर बनी छप्परपोश पशुशाला में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।
आग में पशुशाला में बंधी दो गाय, एक बछिया सहित तीन मवेशी झुलस गए। इसके अलावा कपड़े, बिस्तर, चारपाई, कूलर, पंखा, सिलिंडर, बर्तन आदि काफी सामान जल गया। आग लगने का एहसास होने पर घर के लोग जागे और शोर मचाते हुए आग बुझाने लगे। शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के घरों से पानी लाकर बमुश्किल आग बुझाई गई।
विज्ञापन
आग में लगभग पचास हज़ार रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर आग में हुए नुकसान का आकलन किया।