{"_id":"577d468d4f1c1b6f0c7fb5ec","slug":"three-cane-negligence-process-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में तीन गन्ना पयवेक्षकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में तीन गन्ना पयवेक्षकों पर कार्रवाई
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना विभाग द्वारा सर्वे कार्य पूरा होने पर अब गन्ना गोष्ठी का आयोजन कर सट्टा प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को कुकरीखेड़ा और डंडिया भुसौड़ी में गन्ना गोष्ठी हुई। दोनों में चल रही इस गोष्ठी में डीसीओ राजेश्वर यादव टीम के साथ अचानक पहुंच गए। इस दौरान कुकरीखेड़ा में गन्ना विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक लालता प्रसाद और चीनी मिल के अरविंद कुमार का रिकार्ड ठीक नहीं मिला, साथ ही सरकारी आदेशों का अनुपालन भी संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डीसीओ ने दोनों का जवाब-तलब किया है। कुकरीखेड़ा के बाद वह डंडिया भुसौड़ी पहुंचे पर्यवेक्षक रामप्रताप अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिलने पर डीसीओ ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। दोनों गोष्ठियों में निरीक्षण के साथ ही उन्होंने मिल अधिकारियों के साथ किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही अधिक उत्पादन लेने को ट्रेंच विधि से बुवाई की सहफसली खेती अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जेएस भदौरिया, एलएच के गन्ना प्रबंधक सहित कई लोग थे।