{"_id":"62b21125724bbc122216ca15","slug":"threatened-self-immolation-if-interrupted-in-board-meeting-pilibhit-news-bly489026869","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में नामित सदस्यों पर लगाई रोक, बैठक होने पर एक सदस्य ने दी आत्महादाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में नामित सदस्यों पर लगाई रोक, बैठक होने पर एक सदस्य ने दी आत्महादाह की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/पीलीभीत। नगर पालिका परिषद बीसलपुर में बोर्ड की बैठक में नामित सदस्य प्रतिभाग करने पहुंचे थे। चेयरमैन ने उनकी सदस्यता समाप्त होने की बात कही तो नामित सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक सदस्य ने उनकी गैर मौजूदगी में बैठक होने पर सभागार में ही आत्मदाह की धमकी भी दे दी। पुलिस ने मामले को शांत कराया। ईओ ने बैठक निरस्त करते हुए अगले दिन होने की घोषणा कर दी।
बीसलपुर नगरपालिका परिषद पहले से ही सुर्खियों में है। मंगलवार को एक और मामला होने से चर्चा में आ गई। मंगलवार को सुबह 11 बजे पालिका बोर्ड की बैठक थी। इसमें सभी सभासदों और संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक में चेयरमैन नूर अहमद भी समय से पहले पहुंच गए थे। इसके बाद नामित चार सदस्य भी बैठक में प्रतिभाग करने पहुंच गए। इस पर चेयरमैन ने शासनादेश दिखाते हुए नामित सदस्यों से कहा कि उनकी सदस्यता खत्म हो चुकी है। सिर्फ मानवता के नाते बैठक में बैठक सकते है। इस पर नामित सदस्य भड़क गए और किसी भी ऐसा आदेश नहीं होने की बात कहने लगे। इसी दौरान एक नामित सदस्य ने धमकी दी कि अगर उनके बिना बैठक होती है तो वह पालिका सभागार में ही आत्मदाह कर लेगा। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। ईओ वंदना शर्मा ने बैठक का निरस्त करते हुए बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक होने की घोषणा कर दी। इससे सभी सदस्य लौट गए।
नामित सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो गई थी। चेयरमैन की ओर से बैठक निरस्त करने की संस्तुति के बाद बैठक निरस्त कर दी गई है। किसी भी सदस्य ने उनके सामने आत्मदाह की धमकी नहीं दी। बुधवार को सुबह 11 बजे से बैठक होगी। - वंदना शर्मा, ईओ नगरपालिका बीसलपुर