{"_id":"6643eab3a097cb0d8d0273b4","slug":"threatened-married-woman-for-dowry-accused-of-tying-her-with-a-noose-around-her-neck-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116304-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की लिए विवाहिता को धमकाया, गले में फंदा डालकर कसने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की लिए विवाहिता को धमकाया, गले में फंदा डालकर कसने का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर गले में रस्सी का फंदा डालकर कसने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीडि़ता के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेहरामऊ उत्तरी के गांव फतेहपुर निवासी संगीता देवी ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी कैलाश कुशवाह से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे, जिसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई।
सूचना पर ससुराल आए पिता और चाचा के साथ ससुरालियों ने उसे भेजने से इन्कार कर दिया। पिता के साथ मायके जाने और पति के संबंधों को लेकर विरोध करने पर ससुरालियों ने बंधक बनाकर उसके गले में फंदा डालकर कसने की कोशिश की। बाद में ससुराल आए पिता, चाचा उसे मायके ले गए। पुलिस ने संगीता की ओर से उसके पति कैलाश कुशवाहा, जेठ देवेंद्र, चंद्रपाल, जेठानी, सोनी, गुड्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।