फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   This has seemed perfect, Pilibhit-bhojipura ran train on track

धरी रह गई आस, पीलीभीत-भोजीपुरा ट्रैक पर नहीं दौड़ी ट्रेन

Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
This has seemed perfect, Pilibhit-bhojipura ran train on track
धरी रह गई आस, पीलीभीत-भोजीपुरा ट्रैक पर नहीं दौड़ी ट्रेन
 पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज रूट पर ट्रेनें दौड़ाने की कवायद रविवार को ठंडी पड़ गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु बरेली आए थे, लेकिन पीलीभीत-भोजीपुरा रेल रूट पर ट्रेन दौड़ाने को हरी झंडी नहीं दिखाई। हालांकि अन्य याजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर करीब 11 माह पूर्व मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक माह पूर्व ब्राडगेज का कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण हुआ, जिसमें ट्रेनें संचालन को हरी झंडी दे दी गई थी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय और इज्जतनगर रेल मंडल ने बरेली-पीलीभीत के बीच बड़ी रेल लाइन पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारियां कर ली थी। उम्मीद थी कि 11 दिसंबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु इस नवनिर्मित ब्राडगेज रूट पर ट्रेनें संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। नए ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने की सुनकर लोगों में खासा उत्साह था। मगर लोगों की उम्मीद रविवार को उस समय टूट गई, जब मंत्री सुरेश प्रभु बरेली में इज्जतनगर मंडल के 11 रेलवे स्टेशनों की जलापूर्ति आदि योजनाओं का लोकार्पण कर ट्रेन संचालन को बिना हरी झंडी दिखाए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

पिछले एक माह से संचालन का इंतजार कर रहे ब्राडगेज ट्रैक पर रेल मंत्री द्वारा झंडी क्यों नहीं दी गई, इसको लेकर रेल महकमे समेत जिले भर में खासी चर्चा रही। अब पीलीभीत-भोजीपुरा बड़ी रेल लाइन ट्रेन का संचालन कब होगा, इसको लेकर स्थानीय रेल अफसर भी कुछ भी कहने से कतराते दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed