फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thirke man on drums drums usher in immersion trip

श्रीगणेश विसर्जन यात्रा में ढोल-नगाड़ों पर थिरके भक्त

Tue, 06 Sep 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thirke man on drums drums usher in immersion trip
श्रीगणेश - फोटो : अमर उजाला
- सैकड़ों की तादाद में जुटे लोग 
विज्ञापन

- देवहा में हुआ मूर्ति विसर्जन

युवा जागृति मंच के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का सोमवार रात समापन हो गया। इसके बाद मंगलवार को कस्बे में विशाल श्रीगणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली। भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भक्त देवहा घाट पहुंचे, जहां श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। मंच के सदस्यों द्वारा श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में स्टेशन रोड पर श्रीकृष्ण लीला मैदान पर एक सितंबर को श्रीमद्भागवत ज्ञान-यज्ञ का आयोजन किया गया था। इसमें पुष्पांजलि सेवा संस्थान गौधूलिपुरम् श्रीधाम वृंदावन के कथा वाचक बाल व्यास, आचार्य बलराम कृष्ण महाराज द्वारा प्रतिदिन भागवत का ज्ञान दिया गया। सोमवार रात समापन हुआ और मंगलवार को मंच के सदस्यों द्वारा हवन किया गया। विशाल श्रीगणेश विसर्जन शोभायात्रा दोपहर को निकली। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी आश्रम तिराहा, ब्लाक तिराहा होते हुए दौलतपुर रोड, रेलवे स्टेशन होते हुए गोपी कालोनी तक पहुंची। आखिर में देवहा नदी पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। शोभायात्रा में हनुमान, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा, काली मां आदि की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। एसओ ओमहरि बाजपेई, जिरौनिया चौकी प्रभारी अभय कुमार पांडे, मनोज कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे। इस दौरान डॉ. सौरभ शर्मा, विक्की सक्सेना, सचिन शर्मा, सुशांत पांडे, रामजी गुप्ता, अखिल शर्मा, संजू यादव, ताराचंद भोजवाल, सतीश शर्मा, सुशील गुप्ता उर्फ पिंटू, टिल्लू शर्मा, शानू पाण्डेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed