{"_id":"64ff61e6bf03455dc40df224","slug":"thieves-stole-goods-worth-thousands-from-two-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4042-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो स्थानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो स्थानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल
Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव साबेपुर निवासी सूरजपाल ने बताया कि रविवार की रात किसी समय चोरों ने दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश किया। उसके बाद चोरों ने कमरे में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। चोरों ने कीमती सामान ढूंढने के प्रयास में काफी सामान बिखेर दिया।
इसी गांव के सुरेश चंद्र ने बताया कि रविवार की रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक से पांच हजार रुपये, पान मसाला, गुटका समेत काफी सामान चुरा लिया। दोनों लोगों को चोरी की जानकारी सोमवार को सुबह हुई । दोनों ने कोतवाली में मामलों की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद