{"_id":"62741d61432ea340a94d3dc9","slug":"thieves-blew-70-thousand-by-opening-the-trunk-of-the-teacher-s-bike-pilibhit-news-bly483843368","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने शिक्षक की बाइक की डिक्की खोलकर 70 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने शिक्षक की बाइक की डिक्की खोलकर 70 हजार उड़ाए
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक सवार चोरों ने शिक्षक की बाइक की डिक्की खोलकर 70 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। चोरों की वीडियो समीप की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शिक्षक ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे संजय गांधी रोड पर बड़े हनुमान मंदिर के समीप हुई। गांव भगवंतापुर निवासी शिक्षक रामसवेक की तैनाती गांव रूदपुर के कंपोजिट स्कूल में है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप बड़ौदा बैंक शाखा से वेतन के 70 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर बैग बाइक की डिक्की में रख लिया।
बाइक से डॉ. सुधाकर पांडेय के क्लीनिक में भर्ती साथी शिक्षक अतुल कुमार को देखने आया था। बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। इस दौरान बाइक सवार चोरों ने उसकी डिग्गी खोलकर बैग चोरी कर लिया और बाइक पर सवार होकर चले गए। चोरों की समीप के दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में वीडियो कैद हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैग में पांच-पांच सौ और दो-दो सौ रुपये की एक-एक गड्डी, चेकबुक आदि अभिलेख थे। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शिक्षक से घटना की जानकारी की। समीप की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो को देखा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।