फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was an argument with the husband who went to school to meet the daughter

Pilibhit News: पुत्री से मिलने स्कूल पहुंचे पति से हुई कहासुनी

Sat, 19 Apr 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
There was an argument with the husband who went to school to meet the daughter
बीसलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को पति-पत्नी का विवाद तूल पकड़ गया। प्रधान ने बमुश्किल मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में मेरठ की एक शिक्षिका सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। उस शिक्षिका का अपने पति से विवाद चल रहा है। पति जिला रामपुर के ब्लॉक बिलासपुर के एक गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। दोनों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिक्षिका अपनी चार वर्षीय पुत्री को अपने पास रख रही है।
विज्ञापन

वह बीसलपुर में किराये के मकान में रहती है। शिक्षिका का पति और ससुर बृहस्पतिवार को बालिका को देखने बीसलपुर शिक्षिका के विद्यालय पहुंचे। शिक्षिका ने उन लोगों को बालिका को मिलाने से यह कहकर मना कर दिया कि जब तक न्यायालय का आदेश नहीं होगा। तब-तक बालिका को उन लोगों से नहीं मिलने दिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर शिक्षिका,उसके पति व ससुर में काफी नोकझोंक हुई। इस मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मामला जानकारी में आने पर ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला रफा-दफा कर दिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed