फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a stir due to tiger being seen in the fields near the population

Pilibhit News: आबादी के निकट खेतों में बाघ दिखने से हड़कंप

Sun, 27 Jul 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to tiger being seen in the fields near the population
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर में एक गन्ने के खेत के समीप बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर बाघ फिर गन्ना के खेत में घुस गया। मोहल्ला के लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। लोगों ने आबादी के समीप गन्ना के खेत में बाघ होने की सूचना दी। उनका आरोप है कि कई बार मौखिक सूचना देने के बाद अब तक सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


पिछले दिनों गांव शेरपुर के आसपास बाघ देखकर लोगों ने शोर मचाया था। शेरपुर रोड पार कर रहे बाघ की कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। शनिवार शाम को मोहल्ला अहमदगनर के समीप एक गन्ना के खेत से निकले बाघ को देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर बाघ गन्ना के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

मोहल्ले के शमशाद कादरी ने बताया कि बाघ गन्ना के खेत से निकलकर गजाड़ा तालाब के समीप आते लोगों ने देखा था। मोहल्ला निवासी शमशाद खां, मोहम्मद जीशान, मुन्ने, गुलाम हुसैन, अकरम, जहीर, जफर, चांद मियां, रशीद अहमद, अरशद आदि ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पत्र देकर मोहल्ला के समीप बाघ की चहलकदमी और कई बार मौखिक सूचना देने के बाद अब तक किसी के न पहुंचने की जानकारी दी। सामाजिक वानिकी रेंजर सरवन लाल ने बताया कि अहमदनगर के समीप बाघ की कोई सूचना नहीं है। टीम भेजकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed